लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी, तेलंगाना में भाजपा, तमिलनाडु में राजग सता में आएगा : जी किशन रेड्डी

By भाषा | Updated: February 18, 2021 22:11 IST

Open in App

चेन्नई, 18 फरवरी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने बृहस्पतिवार को कहा कि जनादेश के माध्यम से पुडुचेरी और तेलंगाना में अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा तथा तमिलनाडु में राजग सत्ता में आएगा और लोग ‘‘पारिवारिक दलों’’ को खारिज करेंगे।

तमिलनाडु में भाजपा और सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक राजग के घटक दल हैं।

तेलंगाना से ताल्लुक रखने वाले रेड्डी ने कहा कि देशभर में लोग ‘‘पारिवारिक दलों’’ को पहले ही खारिज कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले से जुड़े संप्रग को खारिज कर चुके तमिलनाडु के लोग एक बार फिर वंशवादी पार्टियों का बोरिया-बिस्तर समेट देंगे।

चुनावी राज्य तमिलनाडु के भाजपा प्रभारी रेड्डी का इशारा द्रमुक और कांग्रेस की तरफ था।

रेड्डी यहां पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के सदस्यों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जनादेश के माध्यम से पुडुचेरी और तेलंगाना में अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा तथा तमिलनाडु में राजग सत्ता में आएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस