लाइव न्यूज़ :

नेतृत्व परिवर्तन से इनकार करने के कुछ दिन बाद कर्नाटक का दौरा करेंगे भाजपा प्रभारी अरुण सिंह

By भाषा | Updated: June 13, 2021 17:36 IST

Open in App

बेंगलुरु, 13 जून कर्नाटक में नेतृत्त्व परिवर्तन की अटकलों के बीच राज्य के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा को हटाने की बात से इनकार करने के कुछ दिन बाद भाजपा महासचिव अरुण सिंह बुधवार को राज्य के दौरे पर आ रहे हैं।

येदियुरप्पा ने रविवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘अरुण सिंह दो से तीन दिन कर्नाटक में रहेंगे। बैठकें करना और स्थिति का जायजा लेना उनका कर्तव्य है, जिसके लिए वह यहां आ रहे हैं। मैं उनका स्वागत करता हूं और मैं उनके साथ सहयोग करने के लिए यहां रहूंगा।’’

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सिंह के अपने दौरे में मंत्रियों, विधायकों और पार्टी की कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक करने की संभावना है।

सिंह ने 10 जून को कहा था, ‘‘येदियुरप्पा मुख्यमंत्री हैं, वह अच्छा काम कर रहे हैं और मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान अच्छा काम किया है, सभी मंत्रियों और पार्टी में सभी ने अच्छा काम किया है।"

सिंह ने यह भी कहा था कि मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगने के संबंध में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के स्तर पर कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील को बदलने की बातचीत को "अफवाह" और "काल्पनिक" बताया।

एक दिन बाद, येदियुरप्पा ने कहा कि उन्हें हटाने की बात खारिज करने वाले सिंह के बयान से उन्हें "अधिक ताकत" मिली है और वह अपने कार्यकाल के शेष दो वर्षों के दौरान राज्य के विकास के लिए काम करेंगे।

पिछले कुछ समय से अटकलें लगाई जा रही थीं कि सत्तारूढ़ भाजपा के एक वर्ग द्वारा येदियुरप्पा को सत्ता से हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटICC ODI Rankings: टॉप-10 में 4 भारतीय खिलाड़ी, 781 और 773 अंक के साथ पहले-दूसरे पायदान पर ROKO

ज़रा हटकेVIDEO: तेंदुआ बनकर महाराष्ट्र विधानसभा पहुंचे जुन्नर से विधायक शरद सोनवणे, वायरल हुआ वीडियो

क्रिकेट5 मैच की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-0 से आगे, तीसरे टेस्ट में और मजबूत, कप्तान पैट कमिंस की वापसी, मिशेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड के साथ धमाल करेंगे

भारतVIDEO: ये अनपढ़ है… लोकसभा में भड़के अखिलेश यादव, देखें वायरल वीडियो

कारोबार2031 तक 1200000 करोड़ रुपये निवेश?, गौतम अदाणी बोले- खनन, नवीकरणीय ऊर्जा और बंदरगाहों में लगाएंगे पैसा

भारत अधिक खबरें

भारतMP: मंत्री प्रतिमा बागरी के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, नाम पट्ट पर पोती कालिख

भारतआखिर हो क्या रहा है?, सदन से गायब हैं मंत्री, विधायक भास्कर जाधव ने कहा-आजकल तो कुछ भी सूचित नहीं किया जाता

भारतIndiGo Crisis: दिल्ली हाईकोर्ट ने इंडिगो संकट पर केंद्र सरकार को लगाई फटकार, पूछा- "ऐसी स्थिति कैसे हुई"

भारतGoa Nightclub Fire: लूथरा ब्रदर्स ने जमानत के लिए दिल्ली कोर्ट में लगाई अर्जी, गिरफ्तारी से बचने के लिए दायर की याचिका

भारतMadhya Pradesh: पुलिस वाहन से ट्रक की जोरदार टक्कर, 4 जवानों की दर्दनाक मौत