नेतृत्व परिवर्तन से इनकार करने के कुछ दिन बाद कर्नाटक का दौरा करेंगे भाजपा प्रभारी अरुण सिंह

By भाषा | Updated: June 13, 2021 17:36 IST2021-06-13T17:36:01+5:302021-06-13T17:36:01+5:30

BJP in-charge Arun Singh to visit Karnataka a few days after refusing to change leadership | नेतृत्व परिवर्तन से इनकार करने के कुछ दिन बाद कर्नाटक का दौरा करेंगे भाजपा प्रभारी अरुण सिंह

नेतृत्व परिवर्तन से इनकार करने के कुछ दिन बाद कर्नाटक का दौरा करेंगे भाजपा प्रभारी अरुण सिंह

बेंगलुरु, 13 जून कर्नाटक में नेतृत्त्व परिवर्तन की अटकलों के बीच राज्य के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा को हटाने की बात से इनकार करने के कुछ दिन बाद भाजपा महासचिव अरुण सिंह बुधवार को राज्य के दौरे पर आ रहे हैं।

येदियुरप्पा ने रविवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘अरुण सिंह दो से तीन दिन कर्नाटक में रहेंगे। बैठकें करना और स्थिति का जायजा लेना उनका कर्तव्य है, जिसके लिए वह यहां आ रहे हैं। मैं उनका स्वागत करता हूं और मैं उनके साथ सहयोग करने के लिए यहां रहूंगा।’’

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सिंह के अपने दौरे में मंत्रियों, विधायकों और पार्टी की कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक करने की संभावना है।

सिंह ने 10 जून को कहा था, ‘‘येदियुरप्पा मुख्यमंत्री हैं, वह अच्छा काम कर रहे हैं और मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान अच्छा काम किया है, सभी मंत्रियों और पार्टी में सभी ने अच्छा काम किया है।"

सिंह ने यह भी कहा था कि मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगने के संबंध में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के स्तर पर कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील को बदलने की बातचीत को "अफवाह" और "काल्पनिक" बताया।

एक दिन बाद, येदियुरप्पा ने कहा कि उन्हें हटाने की बात खारिज करने वाले सिंह के बयान से उन्हें "अधिक ताकत" मिली है और वह अपने कार्यकाल के शेष दो वर्षों के दौरान राज्य के विकास के लिए काम करेंगे।

पिछले कुछ समय से अटकलें लगाई जा रही थीं कि सत्तारूढ़ भाजपा के एक वर्ग द्वारा येदियुरप्पा को सत्ता से हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP in-charge Arun Singh to visit Karnataka a few days after refusing to change leadership

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे