लाइव न्यूज़ :

पांच चरण के चुनाव के बाद बंगाल में भाजपा काफी आगे, इससे ममता बनर्जी हतोत्साहित हैं: शाह

By भाषा | Updated: April 18, 2021 13:59 IST

Open in App

पूर्वास्थली (बंगाल), 18 अप्रैल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को जोर देकर कहा कि पश्चिम बंगाल में पांच चरणों में जिन 180 सीटों पर मतदान हुआ है उनमें से 122 से अधिक सीटें भाजपा जीतेगी।

पूर्व बर्द्धमान जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने दावा किया कि मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी नंदीग्राम में भाजपा उम्मीदवार से हार जाएंगी और उसके बाद उन्हें यहां से जाना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में पांच चरण के चुनाव के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हतोत्साहित हैं क्योंकि भाजपा 122 से अधिक सीटों पर उनसे आगे है।’’

शाह ने कहा, ‘‘शुभेंदु अधिकारी (भाजपा उम्मीदवार) नंदीग्राम से चुनाव जीतेंगे।’’

गृह मंत्री ने आगे कहा कि बनर्जी को उनके कद के मुताबिक बड़ी हार के साथ विदा किया जाना चाहिए।

शाह ने दावा किया कि देश के नागरिकों को प्रदत्त लाभ अवैध प्रवासी ले रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आपके और मेरे जैसे लोग तो दीदी के लिए लिए दोयम दर्जे के नागरिक हैं जो उनके वोट बैंक के लिहाज से कोई मायने नहीं रखते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां