लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने जम्मू में कार्यकारी समिति की बैठक की, जम्मू-कश्मीर में जल्द विस चुनाव कराने की मांग की

By भाषा | Updated: June 28, 2021 20:35 IST

Open in App

जम्मू, 28 जून दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सर्वदलीय बैठक का आयोजन करने के कुछ दिनों बाद भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई ने सोमवार को यहां अपनी कार्यकारी समिति की बैठक की और एक राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें परिसीमन की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने और केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराने का आग्रह किया गया।

जम्मू-कश्मीर भाजपा के अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि बैठक में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से आग्रह किया गया कि अवैध खनन को खत्म करना सुनिश्चित करें और बालू सहित छोटे खनिजों की कीमत तय करें। इसमें दैनिक मजदूरों, ग्राम रक्षा समितियों, होम गार्ड, विशेष पुलिस अधिकारी और समाज के अन्य तबके की लंबित मांगों को पूरा करने की अपील भी की गई।

पार्टी मुख्यालय में बैठक के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि बैठक में आम सहमति से एक राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें परिसीमन आयोग से कार्य जल्द पूरा करने का आग्रह किया गया, ताकि विधानसभा चुनाव होने का रास्ता साफ हो।

रैना ने पार्टी नेताओं से कहा कि जम्मू-कश्मीर में अगली सरकार बनाने के लिए पार्टी के समक्ष बड़ा मिशन है। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘हमें आज से ही चुनावों की तैयारियां करनी होगी और अपने मिशन की सफलता के लिए मिलकर आगे बढ़ना होगा जो पूरी बहुमत के सथ भाजपा की सरकार बनाना है... मुझे पूरा विश्वास है कि आपके प्रयास से हम सभी बाधाओं को पार कर लेंगे और जब चुनाव होंगे तो हम विजयी होंगे।’’

भाजपा नेता ने आतंकवादी हमलों की भी निंदा की और कहा, ‘‘हमारी बहादुर पुलिस और अन्य सुरक्षा बल आतंकवादियों को नहीं बख्शेंगे।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी है और देश भर के राष्ट्रवादी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित महसूस करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो