लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में भाजपा ने व्हीलचेयर रैली निकाली

By भाषा | Updated: March 17, 2021 20:17 IST

Open in App

कोलकाता, 17 मार्च भाजपा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर प्रत्यक्ष तौर पर कटाक्ष करते हुए बुधवार को व्हीलचेयर रैली निकाली। बनर्जी नंदीग्राम में घायल होने के बाद से व्हीलचेयर पर बैठकर चुनाव प्रचार कर रही हैं।

भाजपा की रैली के दौरान पार्टी के पांच सदस्य व्हीलचेयर पर बैठे नजर आए।

रैली रविन्द्र सदन से हाजरा क्रासिंग के बीच लगभग 2.5 किलोमीटर के हिस्से में निकाली गई। इस दौरान भाजपा ने बंगाल में अपने करीब 130 कार्यकर्ताओं की कथित हत्या के खिलाफ प्रदर्शन किया।

हाजरा क्रासिंग शहर में मुख्यमंत्री बनर्जी के आवास के निकट है।

नंदीग्राम में 10 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद बनर्जी घायल हो गई थीं। तब से वह व्हीलचेयर पर बैठकर चुनाव प्रचार कर रही हैं। उन्होंने दावा किया था कि चार -पांच लोगों ने उनपर हमला किया ।

भाजपा के एक कार्यकर्ता ने कहा, ''बंगाल में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। राज्य में हमारी पार्टी के कम से कम 130 कार्यकर्ताओं की हत्या की जा चुकी है और पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। हम इसकी निंदा करते हैं और इसके विरोध में हमने रैली निकाली है। ''

पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिये आठ चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण में 27 मार्च को मतदान होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे