लाइव न्यूज़ :

कोवैक्सीन की प्रभावशीलता संबंधी आंकड़े आने के बाद भाजपा ने साधा कांग्रेस पर निशाना

By भाषा | Updated: March 4, 2021 20:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मार्च भारत बायोटेक के स्वदेशी कोविड-19 के टीके कोवैक्सीन के 81 प्रतिशत प्रभावी होने संबंधी आंकड़े आने के बाद भाजपा ने बृहस्पतिवार को टीके के परीक्षण के अंतिम परिणाम आने से पहले ही इसके आपात इस्तेमाल की मंजूरी दिये जाने को लेकर सवाल उठाने के लिये कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि सभी को इसके परिणामों पर गर्व करना चाहिए।

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए दावा किया कि अगर यही कांग्रेस की सरकार होती तो सबसे पहला टीका गांधी परिवार को लगता।

उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने वीआईपी संस्कृति समाप्त की है और यह सुनिश्चित किया कि सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों को टीके लगें।

भाटिया ने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस के नेताओं शशि थरूर और जयराम रमेश ने देश में निर्मित कोवैक्सीन टीके को लेकर सवाल उठाए थे, उसे कोई नहीं भूल सकता।

ड्रग नियंत्रक द्वारा जनवरी में कोवैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल को हरी झंडी दिए जाने के बाद कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया था कि टीके के परीक्षण के अंतिम परिणाम आने से पहले ही इसके आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी गई।

भाटिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने तो यह तक कह दिया था कि राज्य में कोवैक्सीन के टीके ना भेजे जाएं। उन्होंने कोविड का टीका लगाने के लिए विपक्षी नेता शरद पवार और ओड़िशा के मुख्यमंत्री शरद पवार की सराहना की।

उन्होंने कहा, ‘‘इन नेताओं ने संदेश दिया कि कुछ मुद्दे ऐसे होते हैं जिनपर राजनीति नहीं होनी चाहिए।’’

कोवैक्सीन टीका परीक्षण में 81 प्रतिशत प्रभावी पाया गया है। भारत बायोटेक ने एक बयान में बुधवार को कहा था कि उसके तीसरे चरण के परीक्षण में 25,800 व्यक्ति शामिल हुए। भारत में इस तरह का यह अब तक का सबसे बड़ा परीक्षण है। इसे भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के सहयोग से पूरा किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित