असम के मुख्यमंत्री को “योगी का चाइनीज़ वर्जन” बताने पर भाजपा ने तेजस्वी यादव पर किया पलटवार

By रुस्तम राणा | Updated: August 31, 2024 17:35 IST2024-08-31T17:35:08+5:302024-08-31T17:35:13+5:30

भाजपा ने शनिवार को नेता तेजस्वी यादव पर पलटवार किया। भगवा पार्टी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां इंडिया ब्लॉक नेताओं की ‘नस्लवादी मानसिकता’ को दर्शाती हैं।

BJP hits back at Tejashwi Yadav for calling Assam CM “Chinese version of Yogi” | असम के मुख्यमंत्री को “योगी का चाइनीज़ वर्जन” बताने पर भाजपा ने तेजस्वी यादव पर किया पलटवार

असम के मुख्यमंत्री को “योगी का चाइनीज़ वर्जन” बताने पर भाजपा ने तेजस्वी यादव पर किया पलटवार

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादवअसम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को “योगी का चाइनीज़ वर्जन” बताया। 30 अगस्त को तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने कहा, असम के मुख्यमंत्री सस्ती लोकप्रियता हासिल करने एवं “योगी का चाइनीज़ वर्जन” बनने के प्रयास में जानबुझकर मुसलमानों को परेशान करने वाले कृत्य करते रहते है। 

उन्होंने कहा, भाजपा के लोगों ने नफ़रत फैलाने, मोदी-शाह का ध्यान आकृष्ट करने एवं समाज में धुर्वीकरण करने के लिए मुसलमान भाइयों को सॉफ्ट टारगेट बना लिया है। देश की आजादी में RSS छोड़ सभी धर्मों के लोगों का हाथ है हमारे मुसलमान भाइयों ने देश को आजादी दिलाने में कुर्बानियाँ दी है और हम लोग जब तक है तब तक कोई माई का लाल उनका बाल बांका नहीं कर सकता।

तेजस्वी यादव का यह हमला असम के मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में 'जुम्मा ब्रेक' को खत्म करने की घोषणा करने के बाद आया।  जो इस्लाम का पालन करने वालों को शुक्रवार की नमाज के लिए दिया जाने वाला 2 घंटे का ब्रेक था।

भाजपा ने शनिवार को नेता तेजस्वी यादव पर पलटवार किया। भगवा पार्टी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां इंडिया ब्लॉक नेताओं की ‘नस्लवादी मानसिकता’ को दर्शाती हैं। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने यादव की टिप्पणियों की तुलना इंडिया ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा की टिप्पणियों से करते हुए इंडिया ब्लॉक पर नस्लवादी मानसिकता रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पित्रोदा का प्रभाव यादव की मानसिकता में समा गया है।

हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को आरजेडी के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव की नमाज़ के दौरान ब्रेक के नियम पर की गई टिप्पणी की आलोचना की और उन्हें उपदेश देने से पहले अभ्यास करने की सलाह दी।

Web Title: BJP hits back at Tejashwi Yadav for calling Assam CM “Chinese version of Yogi”

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे