लाइव न्यूज़ :

भाजपा कोविड-19 के दौरान लोगों की मदद कर रही हैं : नड्डा

By भाषा | Updated: May 30, 2021 17:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मई भाजपा प्रमुख जे पी नड्डा ने दिल्ली के लिए कोविड राहत सामग्री लेकर जा रहे ट्रकों के एक काफिले को रविवार को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि उनकी पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ता महामारी के दौरान लोगों की सेवा कर रहे हैं जबकि कुछ राजनीतिक पार्टियां देश का मनोबल गिराने का काम करती हैं।

मोदी सरकार की सातवीं वर्षगांठ पर भाजपा नेता और कार्यकर्ता रविवार को कोविड रोकथाम एवं राहत गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। भाजपा ने केंद्र में अपनी सरकार की वर्षगांठ न मनाने का फैसला किया है लेकिन वह देशभर में राहत कार्यों का आयोजन कर रही है।

भाजपा प्रमुख ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल ‘‘पृथक वास’’ में दिखायी देते हैं जबकि भाजपा नेता और कार्यकर्ता लोगों को भोजन, राशन और कोविड संबंधी उपकरण मुहैया कराकर उनकी मदद कर रहे हैं।

नड्डा ने अपने आवास से ट्रकों को हरी झंडी दिखाने से पहले कहा, ‘‘हम सेवा कर रहे हैं और वे बाधाएं पैदा कर रहे हैं। कुछ राजनीतिक दलों ने लॉकडाउन तथा टीकाकरण पर गैर जिम्मेदाराना बयान दिए और देश का मनोबल कम किया।’’

पश्चिमी दिल्ली के भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा कि सात ट्रकों के काफिले में चार लाख फेस शील्ड, 5,000 राशन किट, एक लाख मास्क और 5,000 ऑक्सीजन कैनुला हैं। इन्हें स्वास्थ्य कर्मियों तथा लोगों को बांटा जाएगा।’’

वर्मा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार के सात साल पूरे होने के मौके पर भाजपा कार्यकर्ता ‘सेवा दिवस’ के जरिए लोगों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने 30 करोड़ लोगों की मदद की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां