लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने उप्र विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक की

By भाषा | Updated: November 18, 2021 21:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को यहां एक बैठक की अध्यक्षता की। राज्य में अपनी सत्ता बनाए रखना पार्टी के लिए अहम है और वह अपने प्रमुख नेताओं के चुनाव कार्यक्रमों को तैयार करने में जुटी है।

सूत्रों ने बताया कि भाजपा राज्य में विजय संकल्प रथ यात्रा शुरू कर सकती है जो हर विधानसभा क्षेत्र से गुजरेगी। विधानसभा चुनावों के लिए इस तरह की यात्राएं पार्टी के प्रचार का एक पारंपरिक हिस्सा रही हैं।

सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा नड्डा सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं के आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक में चर्चा की गई जिसमें मौजूदा राजनीतिक स्थिति और पार्टी की रणनीति पर भी विचार किया गया।

सूत्रों ने बताया कि नड्डा के अलावा शाह और सिंह राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के मतदान केंद्र प्रमुखों के साथ सांगठनिक बैठकें भी करेंगे। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री शाह पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर ध्यान देंगे। माना जाता है कि किसानों के आंदोलन को लेकर इस क्षेत्र के जाट लोगों की कथित नाराजगी से पार्टी की चुनावी संभावनाओं को नुकसान पहुंच सकता है।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह बैठक में शामिल होने वाले नेताओं में शामिल थे। प्रधान राज्य के लिए पार्टी के चुनाव प्रभारी हैं।

पार्टी अगले साल की शुरुआत में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र तैयार करने की खातिर ‘फीडबैक’ भी जुटा रही है। भाजपा ने 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में 403 सीटों में से 312 पर भारी जीत हासिल की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया