लाइव न्यूज़ :

जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) और महान दल की भाजपा हटाओ यात्रा 16 अगस्त को शुरू होगी

By भाषा | Updated: August 13, 2021 20:26 IST

Open in App

लखनऊ, 13 अगस्त उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का समर्थन करने वाले दो छोटे दलों जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) और महान दल की भाजपा हटाओ नारे के साथ अलग-अलग स्थानों - बलिया और पीलीभीत - से 16 अगस्त से यात्रा शुरू होगी।

जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) की भाजपा हटाओ-प्रदेश बचाओ जनवादी जनक्रांति यात्रा 16 अगस्त को बलिया से शुरू होगी और 31 अगस्त को अयोध्या में समापन होगा।

समाजवादी पार्टी के मुख्‍य प्रवक्‍ता राजेंद्र चौधरी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) द्वारा आयोजित भाजपा हटाओ, प्रदेश बचाओ जनवादी जनक्रांति यात्रा का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन 16 अगस्त को बलिया से शुरू होकर 31 अगस्त को अयोध्या में समाप्त होगी।

चौधरी ने कहा कि यह यात्रा 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए जनजागरूकता फैलायेगी और इसके तहत भाजपा सरकार की कुनीतियों, किसानों की समस्या, मंहगाई, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, फर्जी मुठभेड़, उप्र में विकास योजनाओं को अवरूद्ध किये जाने सहित अनेक मुद्दों से जनता को परिचित कराया जायेगा।

उन्‍होंने बताया कि जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के संस्थापक डा संजय सिंह चौहान के नेतृत्व में जनक्रांति यात्रा को नेता विरोधी दल रामगोविन्द चौधरी बलिया में हरी झंडी दिखायेंगे। चौधरी के मुताबिक भाजपा हटाओ, प्रदेश बचाओ जनवादी जनक्रांति यात्रा 16 अगस्त बलिया, 17 अगस्त मऊ, 18 अगस्त सोनभद्र, 23 अगस्त मिर्जापुर, 24 अगस्त भदोही, 25 अगस्त प्रयागराज, 26 अगस्त प्रयागराज यमुनापार, 28 अगस्त आजमगढ़, 30 अगस्त अम्बेडकरनगर एवं 31 अगस्त को अयोध्या में पहुंचेगी और जहां समापन होगा।

महान दल के नेता केशव देव मौर्य के नेतृत्व में पार्टी उसी दिन (16 अगस्त) पीलीभीत से जन आक्रोश यात्रा निकालेगी जिसका समापन 27 अगस्त को इटावा में होगा।

इसे सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और इटावा में समापन से पहले बरेली, बदायूं, कासगंज, एटा, मैनपुरी में भी यह यात्रा गुजरेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह