लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने पूरे प्रदेश को ही पृथक-वास में पहुंचा दिया : अखिलेश

By भाषा | Updated: May 3, 2021 17:07 IST

Open in App

लखनऊ, तीन मई समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोविड-19 महामारी से पैदा सूरतेहाल पर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरते हुए सोमवार को कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा ने खुद पृथक-वास में रहते-रहते पूरे प्रदेश को ही पृथक-वास में भेज दिया है ।

अखिलेश ने यहां एक बयान में कहा, "उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के हालत सुधर नहीं रहे हैं और रोजाना अस्पतालों से आ रही डरावनी तस्वीरें मुख्यमंत्री के झूठे दावों की पोल खोल रही हैं। भाजपा सरकार को इससे शर्मिंदगी भी नहीं होती है, वस्तुतः सत्तादल ने चार साल में कोई काम तो किया नहीं। उसने खुद आइसोलेशन में रहते रहते पूरे प्रदेश को ही आइसोलेशन में पहुंचा दिया है।"

उन्होंने कहा "कोरोना की वजह से न जाने कितने घरों का चूल्हा बुझ चुका है। मां-बाप का साया उठ चुका है। पूरे का पूरा परिवार संक्रमित है, मगर कोई देखने वाला नहीं है। अस्पतालों में जिंदा को मुर्दा बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री की टीम-9 क्या कर रही है, पता नहीं। सख्ती के आदेश-निर्देश सब कूड़े के ढेर में जा रहे हैं। न कहीं ऑक्सीजन का की पर्याप्त आपूर्ति हो रही है और न कहीं बेड की संख्या बढ़ रही है।"

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा "सच तो यह है कि लोग कोरोना से ज्यादा भाजपा सरकार की लापरवाही और बदइंतजामी से दम तोड़ रहे हैं। लोगों की इस मौत के लिए भाजपा सरकार नैतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर जिम्मेदार है। घड़ियाली आँसू बहाने से परिवारों को उजाड़ने से बचाया नहीं जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस