लाइव न्यूज़ :

भाजपा का स्वतंत्रता आंदोलन से कोई संबंध नहीं रहा है, वे दिखावटी चर्चा करते हैं:अखिलेश

By भाषा | Updated: February 4, 2021 19:02 IST

Open in App

लखनऊ, चार फरवरी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चौरी चौरा जनक्रांति के 100 वर्ष पूरे होने पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए आरोप लगाया कि भाजपा का स्वतंत्रता आंदोलन से कोई संबंध नहीं रहा है और वे दिखावटी चर्चा करते हैं।

यादव ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के स्तुतिगान से उनका सम्मान नहीं होता है, बल्कि पूरी श्रद्धा से उनके विचारों को आत्मसात करना होता है। प्रतिबद्धताएं एवं प्राथमिकताएं तय करने के साथ ही उन पर पूरी निष्ठा से मन, वचन, कर्म से समर्पण करना होता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार द्वारा लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को कमजोर करना स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को नकारना है।

अखिलेश यादव ने यहां जारी एक बयान में कहा कि चौरी चौरा घटना से भाजपा को सबक लेना चाहिए। आज देश का किसान आंदोलित है, वह ठंड में कई साथियों को खोने के बाद भी खेती बचाने के लिए आंदोलनरत है।

उन्होंने कहा कि जो बात किसान कह रहे हैं भाजपा सरकार उन्हें सुनना नहीं चाहती है। तीन कृषि कानूनों की वापसी की वाजिब मांग को लेकर आंदोलित किसानों के प्रति सरकार के रवैये से ज्यादा उम्मीद नहीं है। सरकार को संविधान का सम्मान करना चाहिए। लोकतंत्र में किसानों के साथ न्याय सर्वोपरि स्थान रखता है।

सपा नेता ने आरोप लगाया कि किसानों के प्रति क्रूरता और जनता के आक्रोश से भाजपा में भी असंतोष पनप रहा है।

बयान में कहा गया कि समाजवादी सरकार के समय शहीदों के सम्मान में चौरी चौरा होते हुए गोरखपुर-देवरिया की चार लेन सड़क बनाकर शहीदों की स्मृति को स्थायित्व दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू