भाजपा की लोकतंत्र में जरा भी आस्था नहीं है: अखिलेश यादव

By भाषा | Updated: July 29, 2021 21:30 IST2021-07-29T21:30:39+5:302021-07-29T21:30:39+5:30

BJP has no faith in democracy: Akhilesh Yadav | भाजपा की लोकतंत्र में जरा भी आस्था नहीं है: अखिलेश यादव

भाजपा की लोकतंत्र में जरा भी आस्था नहीं है: अखिलेश यादव

लखनऊ, 29 जुलाई समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लोकतंत्र में जरा भी आस्था नहीं है और उसकी चाल है कि पूरा तंत्र ही लोक के हाथों से निकल जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की मंशा है कि लोक पीछे रहे और तंत्र हावी रहे, लोकतंत्र खतरे में है।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा के छल से लोकतंत्र को बचाने की दिशा में लोक की आवाज को कुचलने के प्रयासों पर प्रभावी रोक लगाने का काम समाजवादी पार्टी को करना है।

अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को डॉ राममनोहर लोहिया सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कार्यकर्ताओं का दायित्व इसलिए बड़ा है कि उत्तर प्रदेश ही देश की राजनीति की दिशा तय करता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के कारण संवैधानिक संस्थाओं को भी क्षति पहुंच रही है, उन्हें कमजोर किया जा रहा है। वह निर्वाचन की निष्पक्षता को भी प्रभावित करने की साजिश करती है।

यादव ने आरोप लगाया, '' भाजपा अफवाहों के सहारे झूठ फैलाती है, भाजपा समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की रणनीति बनाने में जुटी हुई है। सोशल मीडिया पर उसका कुप्रचार तंत्र चलता रहता है। सोशल मीडिया में कई भाजपाई समाजवादी पार्टी के समर्थक बनकर समाजवादी पार्टी के विरुद्ध अभद्र टिप्पणियां करते हैं और बेबुनियाद कुप्रचार करने की साजिशों में लगे रहते हैं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भाजपा की इन गतिविधियों से सावधान रहना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP has no faith in democracy: Akhilesh Yadav

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे