लाइव न्यूज़ :

पंजाब में भाजपा का कोई ‘वजूद’ नहीं: अमरिन्दर

By भाषा | Updated: November 22, 2020 00:48 IST

Open in App

चंडीगढ़, 21 नवंबर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने शनिवार को कहा कि भाजपा का राज्य में कोई अस्तित्व नहीं है और वह 2022 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन साझेदार के बगैर एक सीट भी नहीं जीत पाएगी।

सिंह ने यहां एक निजी टीवी चैनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा कि राज्य की 117 सदस्यीय विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिये भाजपा का स्वागत है। पार्टी को हालांकि गठबंधन साझेदार के बगैर यहां एक सीट पर भी जीत नसीब नहीं होगी।

इससे पहले इस सप्ताह की शुरुआत में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा था कि उनकी पार्टी पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिये युद्धस्तर पर तैयारियां कर रही है।

गौरतलब है कि दो महीने पहले केन्द्र के कृषि कानूनों को लेकर भाजपा के पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने राजग का साथ छोड़ दिया था।

भाजपा-अकाली दल के बीच गठबंधन के दिनों में सीट बंटवारे के फॉर्मुले के तहत पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में तीन पर भाजपा जबकि अन्य सीटों पर शिअद चुनाव लड़ती थी। वहीं, विधानसभा की 117 में से 23 सीटों पर भाजपा जबकि शेष पर शिअद अपने उम्मीदवार उतारती थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos