लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में भाजपा को 2 नगर निगमों में बहुमत, तीसरे में दूसरे स्थान पर

By भाषा | Updated: September 6, 2021 20:53 IST

Open in App

बेंगलुरू, छह सितंबर कर्नाटक में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीन नगर निगमों के लिए हुए चुनावों में दो जगह- बेलगावी और हुबली-धारवाड़ में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया, वहीं कलबुर्गी में पार्टी दूसरे स्थान पर रही।

पार्टी की कामयाबी से प्रसन्न मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने इन नतीजों को 'नमूना जांच' में अपनी करीब एक महीना पुरानी सरकार के पक्ष में क्लीन स्वीप करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा तीनों नगर निगमों की सत्ता में आएगी।

इन निकायों के लिए चुनाव तीन सितंबर को हुए थे और उनके नतीजे सोमवार को घोषित किए गए। कर्नाटक राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, 58 सीटों वाली बेलगावी में भाजपा ने 35, कांग्रेस ने 10, असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने एक सीट पर कामयाबी हासिल की है। वहीं, 12 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हए हैं।

आयोग के अनुसार, 82 सीटों वाले हुबली-धारवाड़ नगर निगम में भाजपा ने 39, कांग्रेस ने 33, एआईएमआईएम ने तीन व जद (एस) ने एक तथा निर्दलीय ने छह सीटें जीती हैं। कलबुर्गी नगर निगम में 55 सीटों के लिए चुनाव हुए, जिनमें से कांग्रेस ने 27, बीजेपी ने 23, जद (एस) ने चार और निर्दलीय ने एक सीट जीती।

भाजपा के एक सूत्र ने दावा किया कि बोम्मई द्वारा दिए गए संकेतों के अनुसार, भाजपा, जद (एस) और एक निर्दलीय हाथ मिला सकते हैं। उन्होंने भाजपा को समर्थन देने के लिए कांग्रेस में एक अलग गुट के उभरने के आसार से भी इंकार नहीं किया।

बोम्मई ने कहा, "यह मेरे कार्यभार संभालने के एक महीने बाद नमूना परीक्षण जैसा था। तीन नगर निगमों में से दो में हमें स्पष्ट बहुमत मिला है और तीसरे में भी हम बहुमत प्राप्त करने की दौड़ में हैं। हम वहां भी बहुमत प्राप्त करने जा रहे हैं।" उन्होंने कहा कि तीनों निगमों में भाजपा के मेयर होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया