लाइव न्यूज़ :

व्यापारियों को सुरक्षा देने में नाकाम रही है भाजपा : अखिलेश

By भाषा | Updated: December 5, 2021 18:49 IST

Open in App

लखनऊ, पांच दिसंबर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर व्यापारियों को सुरक्षा देने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री से सुरक्षा की गुहार लगाने वाले व्यापारी तक की जिंदगी सुरक्षित नहीं है।

अखिलेश ने पार्टी के सहयोगी संगठन समाजवादी व्यापार सभा द्वारा आयोजित व्यापारी महाकुंभ को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अगर कोई व्यापारी मुख्यमंत्री से सुरक्षा की गुहार लगाता है तो भी उसकी जान सुरक्षित नहीं है। प्रतापगढ़ से एक व्यापारी आए थे और उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा था कि उन्हें सुरक्षा चाहिए। जब वह व्यापारी प्रतापगढ़ लौटे तो उनकी हत्या कर दी गई।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में पुलिस व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए किए गए काम का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘हमारी सरकार ने न्यूयॉर्क पुलिस की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में डायल-100 सेवा शुरू की थी ताकि कोई भी व्यक्ति संकट के समय पुलिस की मदद मांग सके, लेकिन प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद डायल-100 को 112 नंबर सेवा में बदल दिया गया और अब वह किसी काम की नहीं रही।’’

सपा अध्यक्ष ने यह भी जोर देकर कहा कि व्यापारियों ने अपना मन बना लिया है और अब वह आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता में बदलाव चाहते हैं। आज कहीं भी चले जाएं, कोई भी भाजपा को नहीं चाहता।

अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज करते हुए कहा, ‘‘योगी जी एक दिन में 24 घंटे काम करते हैं। हमें इस पर कोई संदेह भी नहीं है लेकिन क्योंकि वह 24 घंटे काम करते हैं इसलिए इतनी बेरोजगारी है और व्यापारियों के साथ-साथ किसानों और युवाओं को संकट का सामना करना पड़ रहा है। कमाई आधी हो गई है और महंगाई दोगुनी हो चुकी है।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने नोटबंदी के वक्त कहा था कि इससे काले धन की समस्या समाप्त हो जाएगी और भ्रष्टाचार भी खत्म हो जाएगा लेकिन सच्चाई यह है कि भ्रष्टाचार दोगुना हो गया है।

अखिलेश ने कहा, ‘‘भारत को विश्व गुरु बनाने वाले लोग ठोंको राज चला रहे हैं और नौकरी मांगने वालों को पीटा जा रहा है। प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है क्योंकि हिरासत में सबसे ज्यादा मौतों के मामले उत्तर प्रदेश में ही आ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे