लाइव न्यूज़ :

आपदा में आपदा खड़ी करने के फार्मूले पर उतर आई है भाजपा : अखिलेश

By भाषा | Updated: May 16, 2021 16:51 IST

Open in App

लखनऊ, 16 मई समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को आरोप लगाया कि कोरोना प्रबंधन में भारी नाकामी और पंचायत चुनाव में पिछड़ने से ‘बिलबिलाई’ भाजपा जनता से बदला लेने पर उतारू हो गयी है।

यादव ने यहां एक बयान में कहा, "कोरोना संकट काल में प्रबंधन में भारी नाकामी, बड़ी तादाद में शहरों और गांवों में हो रही मौतों से व्यापक जनरोष तथा पंचायत चुनावों में सपा के मुकाबले पिछड़ जाने से बिलबिलाई भाजपा सरकार जनता से बदला लेने के लिए आपदा में आपदा खड़ी करने के फार्मूले पर उतर आई है।"

उन्होंने कहा कि हर मोर्चे पर भाजपा की विफलता से जनता में भारी रोष है और भाजपा नेतृत्व को भी मालूम है कि उसके साथ पश्चिम बंगाल की कहानी अब उत्तर प्रदेश में भी दोहराई जाएगी, इससे वह अब प्रदेशवासियों को हर तरह से परेशान करने और मंहगाई की मार से उसकी कमर तोड़ देने का कोई अवसर नहीं छोड़ना चाहती है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की नीति और नीयत में खोट के चलते ही देश-प्रदेश मंहगाई की मार से कराह रहा है, किसान बेहाल है, नौजवान बेकारी का शिकार हैं और उत्तर प्रदेश की इस सबसे संवेदनाशून्य भाजपा सरकार ने केवल अपना घर भरने और सत्ता सुख के संसाधन जुटाने में ही चार साल बिता दिए हैं और आज भी वह इसी एजेंडा पर काम कर रही है।

अखिलेश ने आरोप लगाया, "उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने चार वर्ष में विकास की जगह सिर्फ समाजवादी सरकार के कामों पर अपने नाम का ठप्पा लगाने का ही काम किया है। भाजपा सरकार का यह डरावना चेहरा जनता के सामने आ चुका है, जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो