लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने गुजरात में भूपेंद्र पटेल को अपना आखिरी मुख्यमंत्री चुना है : हार्दिक पटेल

By भाषा | Updated: September 12, 2021 22:46 IST

Open in App

अहमदाबाद, 12 सितंबर पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने रविवार को कहा कि भूपेंद्र पटेल गुजरात में भाजपा के आखिरी मुख्यमंत्री होंगे क्योंकि जनता ने कम से कम 25 साल के लिए भगवा पार्टी को सत्ता से बेदखल करने का फैसला कर लिया है।

गौरतलब है कि भूपेंद्र पटेल पाटीदार समुदाय से ही आते हैं।

उल्लेखनीय है कि विजय रूपाणी के इस्तीफे के एक दिन बाद रविवार को भाजपा के विधायक दल ने भूपेंद्र पटेल (59) को सर्वसम्मति से अपना नेता चुना। भूपेंद्र पटेल सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

कांग्रेस की गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने राज्य के नामित मुख्यमंत्री के नाम लिखे खुले पत्र में कहा कि वह एक साल में क्या हासिल करेंगे (अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं), जो भाजपा पिछले 25 साल में हासिल नहीं कर सकी।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने आपको चुनाव से कुछ महीने पहले यह जिम्मेदारी अपनी नाकामी छिपाने के लिए दी है लेकिन आप एक साल में क्या कर लेंगे (गुजरात विधानसभा के चुनाव अगले साल दिसंबर में होने दे) जो आपकी पार्टी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं, युवाओं और किसानों और गुजरात के कमजोर तबके के लिए गत 25 साल में नहीं कर सकी?’’ उन्होंने कहा कि ये वे सवाल हैं, जो गुजरात की जनता उनसे कर रही है।

हार्दिक पटेल ने कहा, ‘‘भाजपा ने आपको अपना आखिरी मुख्यमंत्री नियूक्त किया है क्योंकि गुजरात की जनता कम से कम 25 साल के लिए गरीब विरोधी, युवा विरोधी भाजपा को सत्ता से बाहर फेंकने का मन मना चुकी है। अब पूरी सरकार बदलने का समय आ गया है, न कि केवल मुख्यमंत्री को।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है