लाइव न्यूज़ :

बीजेपी प्रवक्ता ने भगोड़े जाकिर नाइक से की राहुल गांधी की तुलना, कहा- गोत्र बताकर उड़वा रहे हैं मजाक

By भाषा | Updated: November 28, 2018 11:23 IST

राजस्थान के पुष्कर सरोवर में पूजा करने वाले पुजारी दीनानाथ कौल ने दावा किया था कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कश्मीरी ब्राह्मण हैं और उनका गोत्र दत्तात्रेय है।

Open in App

सत्तारूढ़ भाजपा ने गोत्र वाले मुद्दे को लेकर मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपनी झूठी पहचान बताकर अपना ही मजाक बना रहे हैं।

गांधी के लिए सोमवार को राजस्थान के पुष्कर सरोवर में पूजा करने वाले पुजारी दीनानाथ कौल ने दावा किया था कि कांग्रेस अध्यक्ष कश्मीरी ब्राह्मण हैं और उनका गोत्र दत्तात्रेय है।

जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा-  विपक्षी दल ‘‘के पास कोई मुद्दा नहीं

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनावों के बीच कांग्रेस की यह जाति और सम्प्रदाय को लेकर चल रही बातचीत दिखाती है कि विपक्षी दल ‘‘के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है और उसके नेता राहुल गांधी अपनी झूठी पहचान बताकर अपना ही मजाक बना रहे हैं।’’ 

उन्होंने गांधी की तुलना विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक से की और कहा कि कांग्रेस प्रमुख ‘हिन्दू आलोचक’ से ‘श्रद्धावान हिन्दू’ बन गए हैं जो उतना ही हास्यास्पद है जितना कि जाकिर नाइक का ‘‘शांतिदूत’’ होने का दावा।

राव ने कहा कि चुनावी मौसम में, ऐसे प्रयास दिखाते हैं कि कांग्रेस पार्टी बौद्धिक दिवालियापन से गुजर रही है और वह हमारी सरकार के विकास कार्यों के कारण भाजपा का सीधा सामना नहीं कर पा रही है।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल