लाइव न्यूज़ :

अडानी और अंबानी की चौकीदारी कर रही भाजपा : राजभर

By भाषा | Updated: December 25, 2020 12:18 IST

Open in App

बलिया (उप्र) 25 दिसंबर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आरोप लगाया कि ‘’भारतीय जनता पार्टी झूठों की पार्टी है और वह किसानों की नहीं बल्कि अडानी और अंबानी की चौकीदारी कर रही है।’’

बलिया जिले के सिकंदरपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने आए राजभर ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘’हम कोरोना को नहीं मानते हैं । सर्दी या खांसी ये बहुत पुरानी बीमारी है । जब कोविड-19 की दवाई बनी नहीं तो 98 फीसदी रोगी कैसे ठीक हो जा रहे हैं ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा गरीबों, कमजोर, पिछड़े ,दलित और अल्पसंख्यक को कोविड के नाम पर गरीब बनाने की कवायद कर रही है ।’’

उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा, ‘’गृह मंत्री के पश्चिम बंगाल की रैली को देख लीजिए । रैली में कहीं कोई मास्क पहनते दिखाई नहीं दिया । बिहार विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश के विधानसभा उप चुनाव में भी यही दृश्य दिखाई दिया।’’

उन्होंने कहा कि चुनाव के समय कोरोना नहीं है और चुनाव खत्म होते ही कोरोना की चर्चा शुरू हो जाती है ।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के एआईएमआईएम के साथ गठबंधन और उत्तर प्रदेश को पाकिस्तान बनाने के आरोप पर उन्होंने कहा, ‘‘आज ओमप्रकाश राजभर के साथ ओवैसी आ गए हैं तो सारी पार्टियां बौखलाई हुई हैं, क्योंकि 22 फीसदी वोट ओवैसी का है और आठ फीसदी वोट पूर्वांचल में ओमप्रकाश राजभर का है । हमारे साथ भागीदार संकल्प मोर्चा है, जिसका वोट 43 फीसदी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे