भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता भी चाहते हैं कि नए कृषि कानून वापस लिए जाएं : अखिलेश

By भाषा | Updated: December 30, 2020 14:04 IST2020-12-30T14:04:55+5:302020-12-30T14:04:55+5:30

BJP grassroots workers also want new agricultural laws to be withdrawn: Akhilesh | भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता भी चाहते हैं कि नए कृषि कानून वापस लिए जाएं : अखिलेश

भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता भी चाहते हैं कि नए कृषि कानून वापस लिए जाएं : अखिलेश

लखनऊ, 30 दिसंबर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को दावा किया कि भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता भी चाहते हैं कि केंद्र सरकार नए कृषि कानूनों को वापस ले।

अखिलेश ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा सरकार चंद अमीर मित्रों के फ़ायदे के लिए पूरे देश के किसानों को न ठगे और आज की वार्ता के बाद कृषि क़ानून वापस ले।"

उन्होंने कहा, "सच तो ये है कि भाजपा का ज़मीनी कार्यकर्ता भी यही चाहता है, क्योंकि वह आम जनता के बीच जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा है। भारत का राजनीतिक नेतृत्व इतना बंजर कभी न था।"

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों को बुधवार को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP grassroots workers also want new agricultural laws to be withdrawn: Akhilesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे