उप्र में भाजपा सरकार का ‘मिशन शक्ति’ विफल रहा: प्रियंका

By भाषा | Updated: December 2, 2020 10:56 IST2020-12-02T10:56:48+5:302020-12-02T10:56:48+5:30

BJP government's 'mission power' in UP failed: Priyanka | उप्र में भाजपा सरकार का ‘मिशन शक्ति’ विफल रहा: प्रियंका

उप्र में भाजपा सरकार का ‘मिशन शक्ति’ विफल रहा: प्रियंका

नयी दिल्ली, दो दिसंबर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की ओर से महिला सुरक्षा के संदर्भ में आरंभ किया गया ‘मिशन शक्ति’ अभियान विफल साबित हुआ है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जब सरकार का उद्देश्य केवल ढोंग व झूठा प्रचार हो तो मिशन विफल हो ही जाएंगे। उप्र में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर पर्दा डालने के लिए भाजपा सरकार का मिशन शक्ति विफल रहा।’’

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने एक खबर का हवाला देते हुए दावा किया, ‘‘ एक युवती को जलाने वालों के खिलाफ एक महीने बाद मामला दर्ज हो रहा है। अपराध बढ़ते जा रहे हैं।’’

उल्लेखनीय है कि कुछ हफ्ते पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के खिलाफ अपराध पर अंकुश लगाने के लक्ष्य के साथ ‘मिशन शक्ति’ अभियान की शुरुआत की थी। इसके आरंभ के समय कहा गया था कि अभियान के पहले चरण में महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के संबंध में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP government's 'mission power' in UP failed: Priyanka

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे