लाइव न्यूज़ :

भाजपा सरकारें समता मूलक समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध: नड्डा

By भाषा | Updated: November 26, 2020 11:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवबंर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने संविधान दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर को श्रद्धंजलि अर्पित की और कहा कि भाजपा की सरकारें उनकी अपेक्षा के अनुरूप समता मूलक समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट कर देशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं भी दी।

नड्डा ने कहा, ‘‘भाजपा की बाबासाहेब के विचारों के प्रति कटिबद्धता के कारण ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने उनकी याद में भव्य 'पंचतीर्थ' का निर्माण कर उन्हें विशिष्ट सम्मान दिया। भाजपा सरकार उनकी अपेक्षा के अनुरूप समता मूलक समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।’’

उन्होंने देश को एक सुदृढ़ संविधान देने वाले आम्बेडकर को नमन किया और कहा कि एक निष्ठ कर्मयोगी के रूप में उन्होंने संविधान द्वारा भारतीय समाज को परिवर्तित करने का अद्वितीय कार्य किया।

उन्होंने कहा, ‘‘उनका कर्मयोग, संघर्ष व सुधारवाद सभी के लिए प्रेरणास्पद है। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को एकता के सूत्र में पिरोने वाले ग्रन्थ को समर्पित 'संविधान दिवस' की समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं । संविधान में हमारे जीवन, मूल्य, व्यवहार एवं परंपरा का समावेश है और इसकी मजबूती के कारण ही हम 'एक भारत- श्रेष्ठ भारत' की ओर अग्रसर हैं।’’

देश में आज संविधान दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन देशभर में राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है और देश में संविधान को अपनाये जाने का स्मरण कराता है।

देश की संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को वर्तमान संविधान को विधिवत रूप से अंगीकार किया था, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने वर्ष 2015 में 26 नवंबर को 'संविधान दिवस' के रूप में मनाने के सरकार के निर्णय को अधिसूचित किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए