लाइव न्यूज़ :

कोरोना नियंत्रण पर भाजपा सरकार के सभी दावे हेराफेरी वाले : अजय कुमार लल्‍लू

By भाषा | Updated: May 11, 2021 16:23 IST

Open in App

लखनऊ, 11 मई उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मंगलवार को कोरोना वायरस को नियंत्रित करने पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दावे को खारिज करते हुए आरोप लगाया कि राज्य सरकार के सभी दावे ‘हेराफेरी वाले हैं।’

मंगलवार को जारी एक बयान में लल्‍लू ने सवाल उठाया, “आंकड़ों में हेराफेरी करने वाले मुख्यमंत्री की प्रशंसा करने वाले रक्षा मंत्री को क्या अपनी संसदीय सीट लखनऊ सहित प्रदेश भर के श्मशानों में चिताओं से उठती लपटें नहीं दिखाई दी? बिना ऑक्सीजन व बिना दवाओं से होती मौतें उन्हें क्यों नहीं दिखाई देती हैं? रक्षा मंत्री जिस तरह मुख्यमंत्री की तारीफ कर रहे हैं उससे साबित होता है कि मानवीय संवेदना का उनसे कोई सम्बन्ध नहीं है।”

मंगलवार को लखनऊ के दौरे पर आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हज हाउस के एक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की प्रशंसा करते हुए दावा किया, “ उप्र सरकार के कामकाज की सराहना विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी की है, यह कोई छोटी बात नहीं है ।''

लल्लू ने आरोप लगाया कि ग्रामीण व कस्बाई इलाकों में फर्जी जांच व गुमराह कर अंतरराष्ट्रीय संस्था डब्ल्यूएचओ से प्रशंसा प्राप्त की है, जबकि जमीनी सच्चाई यह है कि उत्तर प्रदेश में न टीका है, न ऑक्सीजन है, न दवाई, ‘फिर भी उनके झूठे दावे में कोई कमी नहीं आ रही है।’

उन्‍होंने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण शवों के ढेर लगे हैं और शवों की मीनार खड़ी कर वह प्रशंसा प्राप्त कर रही है।

उन्होंने सरकार पर सवाल उठाते हुए पूछा, “मानवता को कलंकित करने वाली ऐसी निर्लज्जता भाजपाई लाते कहां से हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान