लाइव न्यूज़ :

कोरोना नियंत्रण पर भाजपा सरकार के सभी दावे हेराफेरी वाले : अजय कुमार लल्‍लू

By भाषा | Updated: May 11, 2021 17:15 IST

Open in App

लखनऊ, 11 मई उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मंगलवार को कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दावे को खारिज करते हुए आरोप लगाया कि राज्य सरकार के सभी दावे ‘हेराफेरी वाले हैं।’

मंगलवार को जारी एक बयान में लल्‍लू ने सवाल उठाया, “आंकड़ों में हेराफेरी करने वाले मुख्यमंत्री की प्रशंसा करने वाले रक्षा मंत्री को क्या अपनी संसदीय सीट लखनऊ सहित प्रदेश भर के श्मशानों में चिताओं से उठती लपटें नहीं दिखाई दीं? बिना ऑक्सीजन व बिना दवाओं से होती मौतें उन्हें क्यों नहीं दिखाई देती हैं? रक्षा मंत्री जिस तरह मुख्यमंत्री की तारीफ कर रहे हैं उससे साबित होता है कि मानवीय संवेदना का उनसे कोई संबंध नहीं है।”

मंगलवार को लखनऊ के दौरे पर आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हज हाउस के एक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की प्रशंसा करते हुए दावा किया, “ उप्र सरकार के कामकाज की सराहना विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी की है, यह कोई छोटी बात नहीं है ।''

लल्लू ने आरोप लगाया कि ग्रामीण व कस्बाई इलाकों में फर्जी जांच व गुमराह कर अंतरराष्ट्रीय संस्था डब्ल्यूएचओ से प्रशंसा प्राप्त की है, जबकि जमीनी सच्चाई यह है कि उत्तर प्रदेश में न टीका है, न ऑक्सीजन है, न दवाई, ‘फिर भी उनके झूठे दावे में कोई कमी नहीं आ रही है।’

उन्‍होंने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण शवों के ढेर लगे हैं और शवों की मीनार खड़ी कर वह प्रशंसा प्राप्त कर रही है।

उन्होंने सरकार पर सवाल उठाते हुए पूछा, “मानवता को कलंकित करने वाली ऐसी निर्लज्जता भाजपाई लाते कहां से हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो