किसानों पर अत्याचार कर रही हैं भाजपा सरकारें : किसान कांग्रेस

By भाषा | Updated: November 27, 2020 22:11 IST2020-11-27T22:11:24+5:302020-11-27T22:11:24+5:30

BJP governments are oppressing farmers: Kisan Congress | किसानों पर अत्याचार कर रही हैं भाजपा सरकारें : किसान कांग्रेस

किसानों पर अत्याचार कर रही हैं भाजपा सरकारें : किसान कांग्रेस

देहरादून, 27 नवंबर किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक राकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को भाजपा शासित प्रदेशें पर किसानों के खिलाफ 'दमनकारी तरीकों' का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि उनके विरोध को कुचलने का प्रयास उनके आंदोलन की धार को और तेज करेगा।

हरियाणा में बृहस्पतिवार को दिल्ली जा रहे किसानों पर पानी की बौछार और आंसू गैस का इस्तेमाल किए जाने की घटना का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि किसानों को बलपूर्वक चुप कराने के तरीके स्थिति को और खराब कर देंगे।

सिंह ने सवाल किया, ‘'अगर नए कृषि कानून किसानों के हित में हैं जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दावा कर रहे हैं, तो वह उनसे मिलने से क्यों बच रहे हैं ।’’

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित प्रदेशों में किसानों पर अत्याचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP governments are oppressing farmers: Kisan Congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे