लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में जल्द ही बनेगी बीजेपी की सरकार: रामदास आठवले

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 18, 2019 07:56 IST

पहले शिवसेना से की थी अपील बता दें कि गत 29 अक्तूबर को आठवले ने शिवसेना से अपील की थी कि वह मुख्यमंत्री पद की अपनी मांग को ज्यादा लंबा नहीं खींचे और उसे उप मुख्यमंत्री पद लेने के लिए सहमत हो जाना चाहिए.

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी को भी शिवसेना की मांग पर विचार करना चाहिए। अठावले ने कहा था कि शिवसेना का (सरकार बनाने के लिए) कांग्रेस और एनसीपी के साथ जाना भी अच्छा नहीं लगेगा।

महाराष्ट्र में राकांपा, कांग्रेस और शिवसेना के बीच सरकार बनाने के लिए जारी चर्चाओं के बीच रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने आज यहां कहा कि महाराष्ट्र में जल्द ही भाजपा की सरकार बनेगी. केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से अपनी बातचीत का जिक्र करते हुए आठवले ने कहा कि शाह ने उनसे कहा है कि महाराष्ट्र में जल्द ही सब ठीक हो जाएगा.

आठवले ने संवाददाताओं से कहा, 'मैंने महाराष्ट्र के सियासी संकट पर केंद्रीय शाह से बात की थी और उनसे कहा था कि अगर वह हस्तक्षेप करेंगे तो राज्य में कोई बीच का रास्ता अवश्य निकल जाएगा. मेरे यह कहने पर शाह ने मुझसे कहा कि आप फिक्र मत करिए, जल्द ही सब ठीक हो जाएगा.

भाजपा और शिवसेना एक साथ आकर महाराष्ट्र में सरकार बनाएंगी. पहले शिवसेना से की थी अपील बता दें कि गत 29 अक्तूबर को आठवले ने शिवसेना से अपील की थी कि वह मुख्यमंत्री पद की अपनी मांग को ज्यादा लंबा नहीं खींचे और उसे उप मुख्यमंत्री पद लेने के लिए सहमत हो जाना चाहिए.

आठवले ने उद्धव ठाकरे से अपील करते हुए कहा था कि मुझे नहीं लगता कि शिवसेना को मुख्यमंत्री का पद मिलेगा. लेकिन वह महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट के ज्यादा विभाग और केंद्र में एक अतिरिक्त मंत्री पद ले सकते हैं. फिर से चुनाव बीजेपी-शिवसेना के लिए नुकसान करेंगे

आठवले ने आगे कहा, अगर राज्य में (सरकार बनाने को ले कर चल रहा गतिरोध दूर न होने की स्थिति में) फिर से चुनाव होते हैं तो यह बीजेपी और शिवसेना के लिए बड़ा नुकसान होगा। बीजेपी को भी शिवसेना की मांग पर विचार करना चाहिए। अठावले ने कहा था कि शिवसेना का (सरकार बनाने के लिए) कांग्रेस और एनसीपी के साथ जाना भी अच्छा नहीं लगेगा।

टॅग्स :महाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी