लाइव न्यूज़ :

कोरोना का सहारा लेकर पंचायत चुनाव को प्रभावित करना चाहती है भाजपा सरकार: अखिलेश

By भाषा | Updated: March 27, 2021 18:38 IST

Open in App

बाराबंकी/लखनऊ, 27 मार्च समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को आरोप लगाया कि वैश्विक महामारी (कोरोना) का सहारा लेकर भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव को प्रभावित करना चाहती है।

यादव ने कहा, ''चुनाव नहीं था तो कोई वैश्विक महामारी नहीं थी और अब यहां चुनाव है तो वैश्विक महामारी के बहाने हमारे और आपके अधिकारों को सरकार छीन रही है।''

बाराबंकी जिला मुख्यालय से चार किमी दूर स्थित मोहनलाल वर्मा डिग्री कॉलेज में समाजवादी नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा की मूर्ति का अनावरण करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा, ''भाजपा योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। बंगाल में विधानसभा चुनाव हैं पर वहां कोरोना नहीं है, लेकिन यहां पंचायत चुनाव में प्रशासन से हस्तक्षेप कराना है, इसलिए यहां वैश्विक महामारी है।''

सपा प्रमुख ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्‍यमंत्री लाल रंग देखकर घबरा रहे हैं और वह जानते हैं कि आने वाले समय में लाल टोपी वाले सरकार बनाने जा रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र और संविधान खतरे में है और आज जिस रास्ते पर भारतीय जनता पार्टी है, यही रास्ता बना रहा तो हमारे अधिकारों को छीन लिया जाएगा। आज जो परिस्थितियां बन गई हैं, उसमें भाजपा के लोग सरकारी चीजों को कंपनी बना रहे हैं।

यादव ने सवाल उठाया, ''सरकारी चीजें कंपनी बन जाएंगी तो हमारे अधिकारों का क्या होगा? अगर चीजें प्राइवेट हाथों में चली जाएंगी तो आपके आरक्षण का क्या होगा, आपकी नौकरियों का क्या होगा, जो अधिकार संविधान से मिल रहे थे, उन अधिकारों का क्या होगा, अगर अधिकार छीनने लगे तो हमारी खेती का क्या होगा?''

केंद्र के तीन कृषि कानूनों को लेकर भी पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार की आलोचना की।

बेनी प्रसाद वर्मा के पुत्र और कार्यक्रम के आयोजक राकेश वर्मा को बधाई देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होंने ''बड़े नेता'' की स्मृति मे इतना बड़ा कार्यक्रम किया और उमड़ी भीड़ से स्पष्ट है कि इस सरकार से सभी ऊब चुके है और परिवर्तन चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे