लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में भी भाजपा की सरकार बनना तय : जायसवाल

By भाषा | Updated: November 22, 2020 20:28 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 22 नवंबर भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी सरकार से परेशान हो चुकी है और बिहार की तर्ज पर बंगाल में भी भाजपा की सरकार बननी तय है।

जायसवाल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार के कुशासन और गलत नीतियों के कारण जनता त्रस्त है और पश्चिम बंगाल में बदलाव की बयार बह रही है।

उन्होंने दावा किया कि बिहार की तर्ज पर पश्चिम बंगाल में भी भाजपा की सरकार बननी तय है।

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद-370 को हटाने की चर्चाओं के मध्य जायसवाल ने स्पष्ट किया कि जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म करने से कश्मीरी खुश हैं। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि 70 सालों से जम्मू कश्मीर में यह व्यवस्था प्रभावी थी।

जायसवाल ने कहा कि आज कश्मीरियों को वो सारे अधिकार मिल चुके हैं, जो भारत के प्रत्येक नागरिक के पास हैं। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद- 370 हटाये जाने के बाद जम्मू कश्मीर में शांति बरकरार है।

भाजपा नेता ने बिहार में विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन घोटालेबाजों का गठबंधन है, जिन-जिन लोगों को जेल जाने से डर था, उन सबने मिलकर महागठबंधन बनाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos