लाइव न्यूज़ :

भाजपा सरकार ने किसानों की कर्जमाफी योजना बंद की : कमलनाथ

By भाषा | Updated: October 18, 2021 23:00 IST

Open in App

खंडवा (मध्य प्रदेश), 18 अक्टूबर मध्य प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष कमलनाथ ने सोमवार को आरोप लगाया कि शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद पूर्वीवर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा शुरु की गई किसान ऋण माफी योजना को बंद कर दिया है।

इसके साथ ही कमलनाथ ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश की एक लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीटों के लिए दो नवंबर को उपचुनाव के नतीजे आने के बाद चौहान को मुख्यमंत्री पद छोड़ना होगा।

खंडवा लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए नाथ ने दावा किया कि जब वह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री (दिसंबर 2018 से मार्च 2020 तक) थे, तब 27 लाख किसानों की कृषि ऋण माफ किए गए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार के दौरान हमने खरगोन में 1.21 लाख, देवास में 1.17 लाख, बुरहानपुर में 1.72 लाख और खंडवा में 58,000 सहित पूरे प्रदेश में 27 लाख किसानों का कृषि ऋण माफ किया गया। लेकिन शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा के सत्ता में आने के तुरंत बाद सरकार ने ऋण माफी योजना को रोक दिया।’’

कमलनाथ ने सोमवार को खंडवा लोकसभा सीट धूलकोट और पुनासा कस्बे में कांग्रेस के उम्मीदवार राजनारायण सिंह पूर्णी के समर्थन में रैलियों को संबोधित किया। मध्य प्रदेश में उपचुनाव के तहत 30 अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना दो नवंबर को होगी।

कमलनाथ ने कहा कि खराब मौसम के कारण यहां नहीं आने की प्रशासन की सलाह के बावजूद भी वह धूलकोट आए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कांग्रेस जब 2023 में प्रदेश में सत्ता में लौटेगी तो हम मध्य प्रदेश के सभी आदिवासियों को जमीन का पट्टा देंगे।’’

चौहान को भी धूलकोट में एक रैली को संबोधित करना था लेकिन अंतिम समय में खराब मौसम के कारण उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

चौहान को घोषणावीर बताकर उनकी आलोचना करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि पिछले 16 वर्षो में चौहान ने 22 हजार घोषणाएं की लेकिन अब उनकी घोषणाओं करने का समय खत्म होने पर आ गया है। उन्होंने दावा किया, ‘‘दो नवंबर को चुनाव के नतीजे आने के बाद चौहान को मुख्यमंत्री का पद छोड़ना होगा।’’

कमलनाथ ने कहा कि पिछले 21 वर्षो में खंडवा में हुए चुनावों में भाजपा ने आठ में से सात बार जीत हासिल की है। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि इस बार खंडवा के लोग एक नया इतिहास लिखेंगे क्योंकि वे भाजपा के झूठे वादों और घोषणाओं से थक चुके हैं।’’

भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन के कारण खंडवा लोकसभा में उपचुनाव कराना पड़ रहा है। इसके अलावा मध्य प्रदेश में पृथ्वीपुर, रैगांव और जोबट विधानसभा की रिक्त सीटों पर ही उपचुनाव हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू