लाइव न्यूज़ :

भाजपा सरकार केंद्रीय संस्थानों को बंद कर रही, सिर्फ मोदी की झूठ की फैक्टरी बची रहेगी:ममता

By भाषा | Updated: March 23, 2021 15:09 IST

Open in App

पुरुलिया (पश्चिम बंगाल), 23 मार्च तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार सरकारी कंपनियों को बेच रही है और सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘‘झूठ की फैक्टरी’’ बची रहेगी।

ममता ने कहा कि भाजपा बंगाल में लोगों से लंबे-चौड़े वादे कर रही है, लेकिन भगवा पार्टी असम और त्रिपुरा में विधानसभा चुनावों के लिए अपने घोषणापत्र में किये गये वादों को पूरा करने से मुकर गई।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने पुरुलिया जिले में एक चुनाव रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि पूर्वोत्तर के इन दोनों राज्यों में भाजपा सरकारों ने हजारों सरकारी कर्मचारियों को बेरोजगार कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘वे सभी केंद्रीय संस्थानों को बंद कर रहे हैं। सिर्फ एक ही फैक्टरी बची रहेगी, जो नरेंद्र मोदी के झूठ और भाजपा के फरेब की है।’’

ममता ने अन्य चुनावी रैलियों की तरह यहां भी जनसभा में चंडी पाठ के मंत्र पढ़ते हुए लोगों से सांप्रदायिक राजनीति में संलिप्त नहीं होने की अपील की।

उन्होंने लोगों से ‘‘बाहर के गुंडों’’ को वोट नहीं देने का आग्रह करते हुए कहा कि वह किसी धमकी से नहीं डरती हैं और यदि धमकी दी गई तो वह उसका मुकाबला करेगी।

मुख्यमंत्री ने कई मौकों पर भाजपा पर पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए बाहरी लोगों को लाने का आरोप लगाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां