लाइव न्यूज़ :

अपने वादे निभाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई भाजपा सरकार ने: कांग्रेस

By भाषा | Updated: July 12, 2021 18:33 IST

Open in App

लखनऊ, 12 जुलाई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए जारी भाजपा के घोषणापत्र में किया गया एक भी वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि सरकार ने अपने वादे निभाने में कभी कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।

तिवारी ने यहां संवाददाताओं से कहा, "भाजपा ने अपने लोक कल्याण संकल्प पत्र में किए गए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया। ऐसा करके उसने जनता के साथ विश्वासघात किया है। भाजपा सरकार और उसके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार अपनी जवाबदेही से बचने की कोशिश कर रहे हैं।"

तिवारी ने जनता की तरफ से योगी सरकार के सामने पांच सवाल रखते हुए पूछा कि भाजपा ने बेरोजगारों के साथ धोखाधड़ी क्यों की? उन्होंने यह भी पूछा कि किसानों के साथ किए गए वादे क्यों नहीं पूरे हुए और उन्हें गरीबी से निकालने के लिए एक भी कदम क्यों नहीं उठाया गया?

कांग्रेस नेता ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए किया गया अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। साथ ही मूलभूत विकास तथा पंचायतों की उन्नति का वादा भी भुला दिया गया।

पूर्व राज्यसभा सांसद ने आरोप लगाया, '' भाजपा लगातार लोकतंत्र का मजाक बना रही है। वह तानाशाही और निर्दयता पूर्ण तरीके से सरकार चला रही है, जो न तो लोकतांत्रिक है और ना ही संवैधानिक। भाजपा ने जिस तरह से नफरत की आड़ में मानव जीवन के साथ खिलवाड़ किया है वह माफी के भी लायक नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है