लाइव न्यूज़ :

भाजपा सरकार विपक्षी दल के नेताओं पर झूठे मुकदमे लगाकर उन्हें जेल भेज रही है : अखिलेश

By भाषा | Updated: January 25, 2021 19:44 IST

Open in App

फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश), 25 जनवरी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने

सोमवार को आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार पार्टी नेताओं पर झूठे मुकदमे लगाकर उन्हें जेल भेज रही है ताकि अगले चुनाव में उसे चुनौती ना मिले।

पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने सोमवार शाम यहां सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश की योगी सरकार एक ओर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लगाकर उन्हें जेल भेज रही है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के खिलाफ दर्ज गम्भीर मुकदमे वापस ले रही है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ दर्ज गम्भीर अपराध के मुकदमे भी वापस लिए गये हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ, डराने, स्लोगन, नफरत की राजनीति कर रही है इसके मद्देनजर सपा अपने कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार झूठ और नफरत की राजनीति करती है। सपा आंदोलन रत किसानों के साथ है। केंद्र की सरकार को चाहिए कि वह किसान विरोधी तीनों कानूनों को वापस ले और नया कानून बनाये।

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि लोगों की आमदनी कम हो गयी है, अर्थव्यवस्था डूब गई है, लोगों की नौकरियां जा रही हैं फिर भी सरकार अपनी पीठ ठोक रही है। उन्होंने कहा, ‘‘गंगा सफाई का क्या हुआ? आज उच्चतम न्यायालय निगरानी कर रही है, पूछ रही है कि पानी पीने लायक हुआ कि नहीं, गंगा सफाई का पैसा कहां गया?’’

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बड़े-बड़े बयान दे रहे हैं कि प्रदेश में लाखों करोड़ों रुपये का निवेश आ रहा है, वह बताएँ कि चार साल में कितना निवेश प्रदेश में आया है। योगी सरकार ने प्रदेश को पीछे ढकेल दिया है, कानून व्यवस्था चौपट है।

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता मास्क लगाकर मुंह और नाक बन्द किए है लेकिन भाजपा सरकार इसके साथ साथ आंख और कान भी बंद किए हुए है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे