लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में राजा की तरह शासन चला रही भाजपा सरकार : आप विधायक

By भाषा | Updated: January 23, 2021 18:16 IST

Open in App

बलिया (उप्र) 23 जनवरी आम आदमी पार्टी के विधायक विनय मिश्रा ने शनिवार को आरोप लगाया कि उत्तरप्रदेश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति है और यहां की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार राजा की तरह शासन चला रही है।

दिल्ली विधानसभा में द्वारका क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) विधायक मिश्रा ने आज यहां संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्‍व वाली भाजपा सरकार राजा की तरह शासन चला रही है।

उन्‍होंने दावा किया कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने वालों का दमन किया जा रहा है तथा उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

भाजपा सरकार के दावे को खारिज करते हुए उन्‍होंने कहा उत्तर प्रदेश में सरकारी अस्पताल, शिक्षा व सड़क की स्थिति अत्यंत खराब है।

आप विधायक ने कहा कि योगी सरकार ने अगर वास्तव में विकास किया होता तो उन्हें विपक्षी दलों के नेताओं को सरकारी अस्पताल का दौरा करने से रोकना नहीं पड़ता।

मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी।

उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 में आप की सरकार बनेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?