लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को पुनर्स्थापित किया भाजपा सरकार ने : सिंह

By भाषा | Updated: December 26, 2021 17:46 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), 26 दिसंबर भाजपा उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पार्टी मामलों के प्रभारी राधा मोहन सिंह ने रविवार को दावा किया कि राज्य की भाजपा सरकार ने विरासत में मिली चुनौतियों का सामना कर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को पुनर्स्थापित किया है।

सिंह ने जिले के फेफना में 'किसान सम्मेलन' को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारों के साथ ही विपक्षी दलों पर तीखे हमले किये।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश लम्बे समय तक भ्रष्टाचार, माफिया राज, आतंक और तुष्टिकरण समेत अनेक प्रकार की समस्याओं से ग्रस्त था तथा पूर्ववर्ती सरकारों ने प्रदेश के विकास पर ध्यान न देकर केवल अपने वोट बैंक के विकास के लिए तुष्टिकरण की राजनीति की।

सिंह ने दावा किया है कि केंद्र में नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद राज्य की सांस्कृतिक विरासत पुनर्स्थापित हुई है और विकास के नये आयाम स्थापित हुए हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विरासत में मिली चुनौतियों का सामना सफलता पूर्वक किया है तथा सरकार की कमान संभालने के समय उन्होंने प्रदेश को हर तरह से सामर्थ्यवान और समृद्ध राज्य बनाने, मत एवं मजहब की राजनीति का खात्मा करने और उत्तर प्रदेश को संकीर्ण राजनीति से मुक्त करने का संकल्प लिया था, आज यह सारा संकल्प साकार नजर आ रहा है।

इसके पूर्व, दल के जिला कार्यालय पर सिंह ने पार्टी नेताओं को चुनाव जीतने के गुर सिखाते हुए कहा, ‘‘ पार्टी के सभी नेताओं को अपने बूथ पर जा करके कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करना चाहिए, चाहे वह कितना ही बड़ा नेता क्यों न हो। इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है और पार्टी मजबूत होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र