लाइव न्यूज़ :

भाजपा सरकार ने सरकारी नौकरियों की तुलना में आजीविका के अधिक अवसर प्रदान किए: जितेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: November 13, 2021 21:35 IST

Open in App

जम्मू, 13 नवंबर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने आजीविका के अधिक अवसर प्रदान करने के लिए कई पहल की है जो युवाओं के बीच सरकारी नौकरी से भी अधिक आकर्षक है ।

हालांकि, उन्होंने कहा कि इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए युवाओं को सरकारी नौकरियों की मनासिकता को बदलने की जरूरत है ।

सिंह ने कहा, ‘‘दुनिया में कोई भी सरकार हर युवा को सरकारी नौकरी नहीं दे सकती है, लेकिन मोदी के नेतृत्व वाली एक जिम्मेदार सरकार ने आजीविका के अवसर प्रदान करने के लिए कई पहल की हैं जो सरकारी नौकरी से भी अधिक आकर्षक हैं।’’

‘‘अमृत महोत्सव’’ के मौके पर पर जम्मू विश्वविद्यालय की ओर से यहां आयोजित एक संगोष्ठी सह परिसंवाद सत्र को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि युवाओं को सरकारी नौकरियों के चंगुल से अपनी मानसिकता को मुक्त करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए माता-पिता को भी शिक्षित होने की जरूरत है और साथ ही राजनेताओं को भी सरकारी नौकरियों के झूठे आश्वासन देने से खुद को रोकने की जरूरत है।

सिंह ने कहा, ‘‘भारत अपनी आजादी के 75वें वर्ष का जश्न मना रहा है और स्वतंत्र भारत के 100 वर्ष के होने से पहले अगले 25 वर्षों के लिए खाका तैयार करने का समय आ गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगले 25 वर्ष में, इस पीढ़ी के युवाओं से आने वाली पीढ़ियों के लिए भारत की अजेय सर्वोच्चता स्थापित करने की उम्मीद होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल