लाइव न्यूज़ :

भाजपा घोटालों और पेपर लीकेज की सरकार : हुड्डा

By भाषा | Updated: October 29, 2021 22:57 IST

Open in App

जींद, 29 अक्टूबर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने चुनावी घोषणापत्र में जो जो वायदे जनता से किए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं किया है और यह सरकार घोटालों तथा पेपर लीकेज की सरकार बनी हुई है।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ‘‘प्रदेश में नौकरियां परचून की तरह बिक रही हैं और पेपर लीकेज करवाने वाले करोडपति बने हुए है। पेपर करवाने वाले लखपति बने हुए हैं। सरकार सीबीआई जांच करवाने से बच रही है । जन मुद्दों को लेकर कांग्रेस आपके समक्ष अब 18 नवंबर को जींद में करेगा। पहले यह कार्यक्रम 14 नवंबर को होना था।

हुड्डा जुलाना तथा उचाना का दौरा करने के बाद विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने टीकरी बोर्डर पर रौंदी गई तीन महिलाओं के मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘पहली बार मजदूरों की मजदूरी बढाने की बजाए कम की गई है और नमी के नाम पर किसानों की फसलें नहीं खरीदी जा रही है। जलभराव से फसलों का खराबा हुआ है। अगर पानी की निकासी जल्द नहीं हुई तो गेहूं की बिजाई नहीं हो पाएगी।’’

उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत प्रभाव से खेतों से पानी की निकासी सुनिश्चत करें और स्पेशल गिरदावरी करवाकर किसानों को जल्द मुआवजा दिया जाए।

उन्होंने कहा कि भाजपा, जेजेपी गठबंधन नीतिगत नहीं बल्कि स्वार्थगत है और प्रदेश में भय तथा भ्रष्टाचार का माहौल है तथा भ्रष्टाचार चरम पर है, कानून व्यवस्था पूरी तरह असफल हो चुकी है और बेरोजगारी में हरियाणा नंबर एक पर पहुंच चुका है।

इससे पहले हुड्डा ने किसानों से कहा कि जलभराव से किसान आज बर्बादी के कागार पर हैं और ऐसे में किसान आत्महत्या नहीं तो क्या करेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की इस समस्या को विधानसभा में उठाने का काम करेंगे ओर किसानों को उचित मुआवजा भी दिए जाने की मांग जोर शोर से उठाई जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल