लाइव न्यूज़ :

असंभव को संभव बनाया भाजपा सरकार ने : योगी

By भाषा | Updated: December 7, 2021 17:06 IST

Open in App

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), सात दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार को गोरखपुर में 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं के लोकार्पण को पूर्वांचल के विकास के लिए मील का पत्थर करार देते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने कभी असंभव समझे गए कार्य को संभव कर दिखाया है।

योगी ने प्रधानमंत्री द्वारा गोरखपुर एम्स, उर्वरक कारखाने और आईसीएमआर के क्षेत्रीय केंद्र का लोकार्पण किए जाने के अवसर पर अपने संबोधन में कहा, "आज का यह कार्यक्रम पूर्वी उत्तर प्रदेश के उस सपने को साकार करने जैसा है, जो विपक्ष के लिए असंभव हो गया था।"

उन्होंने उर्वरक कारखाने का जिक्र करते हुए कहा, "तीन दशकों तक जिसके लिए पांच सरकारों ने हामी भरने के बाद अंततः जिसे असंभव बनाया था उसे संभव बनाने का कार्य आज साकार रूप में न सिर्फ पूर्वी उत्तर प्रदेश बल्कि पूरा देश देख रहा है।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर का उर्वरक कारखाना 10 जून 1990 को बंद हुआ था। उसके बाद से 24 वर्षों तक किसी ने भी उसकी सुध नहीं ली। वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर आकर इस कारखाने का शिलान्यास किया था। पहले से ही गोरखपुर में स्थित उर्वरक कारखाने के स्थान पर बना यह नया कारखाना पहले की तुलना में चार गुना ज्यादा क्षमता है।

उन्होंने कहा कि गोरखपुर और पूर्वी उत्तर प्रदेश को बीमारियों का गढ़ माना जाता था। यहां 40 वर्षों तक लगातार हजारों बच्चों की मौतें इंसेफेलाइटिस से हुई लेकिन केंद्र और राज्य की तत्कालीन सरकारें तमाशबीन बनी रहती थीं। पहली बार देश के प्रति संवेदना और भारत को आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के सपने को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री ने जगह-जगह जो कार्य शुरू किया उसके तहत गोरखपुर में एम्स बनाया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यहां लोकार्पित हुई योजनाएं देश की खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी देने वाले आत्मनिर्भर भारत की एक नयी तस्वीर प्रस्तुत कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए