लाइव न्यूज़ :

भाजपा सरकार विकास का नया अध्याय लिख रही है : मोदी

By भाषा | Updated: November 16, 2021 14:58 IST

Open in App

सुल्तानपुर (उप्र), 16 नवंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य की विपक्षी सरकारों पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि पिछली सरकारों ने पूर्वी उत्तर प्रदेश को ‘माफियावाद’ और गरीबी के हवाले कर दिया था लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार अब वहां विकास का नया अध्याय लिख रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने 341 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने के बाद एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘राज्य में पिछले मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल में विकास उन जगहों तक सीमित था जहां उनके घर, परिवार थे लेकिन वर्तमान सरकार पूर्वी क्षेत्र के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में भी विकास का काम कर रही है।’’

मोदी ने कहा कि यह एक्सप्रेस-वे राज्य के विकास का एक्सप्रेस-वे है, यह एक्सप्रेस-वे राज्य की प्रगति का एक्सप्रेस-वे है, यह एक्सप्रेस-वे राज्य की मजबूत होती अर्थव्यवस्था का एक्सप्रेस-वे है। उन्होंने कहा, ‘‘तीन वर्ष पहले जब मैंने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया था तब मैंने यह नहीं सोचा कि इस एक्सप्रेस-वे पर मैं विमान से उतरूंगा भी।’’

प्रधानमंत्री ने यहां राज्य की राजधानी लखनऊ को गाजीपुर से जोड़ने वाले छह लेन एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। इसका निर्माण 22,500 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया गया है।

इससे पूर्व मोदी एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने के लिए भारतीय वायुसेना के सी-130 हरक्यूलिस विमान से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हवाई पट्टी पर उतरे थे।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य लोगों ने हवाई पट्टी पर प्रधानमंत्री की अगवानी की।

लड़ाकू विमानों को आपात स्थिति में उतारने की सुविधा के लिए एक्सप्रेस-वे पर 3.2 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी का निर्माण किया गया है।

हवाई पट्टी स्थल से प्रधानमंत्री सुखोई, मिराज समेत भारतीय वायुसेना के विभिन्न विमानों के ‘एयर शो’ देखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित