लाइव न्यूज़ :

अभिव्यक्ति की आजादी का गला घोट रही है भाजपा सरकार : अखिलेश

By भाषा | Updated: February 24, 2021 11:22 IST

Open in App

लखनऊ, 24 फरवरी समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा पर अभिव्यक्ति की आजादी का गला घोंटने और लोगों को डरा कर राजनीति करने का आरोप लगाया।

विवादास्पद वेब सीरीज 'तांडव' में हिंदू देवी-देवताओं के कथित आपत्तिजनक चित्रण के मामले में अमेजॉन प्राइम वीडियोज इंडिया ओरिजिनल्स की प्रमुख अपर्णा पुरोहित के लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में अपना बयान दर्ज कराए जाने के बाद अखिलेश ने बुधवार को ट्वीट किया। उन्होंने कहा ''आज जिस प्रकार भाजपा सरकार अभिव्यक्ति की आज़ादी का गला घोंट रही है, इससे दिखता है कि लोगों को डराकर राजनीति करनेवाली भाजपा ख़ुद डरी हुई है। ''

उन्होंने अपर्णा पुरोहित की एक तस्वीर भी टैग करते हुए ट्वीट में कहा ''चाहे एक ट्वीट पर गिरफ़्तारी की बात हो या फिर मनोरंजन के नाम पर बनी कोई वेबसीरीज़, महिलाओं को कमज़ोर समझकर भाजपा उन पर मुक़दमे ठोक रही है।''

गौरतलब है कि वेब सीरीज 'तांडव' को लेकर उठे विवाद के मामले में दर्ज मुकदमे में अपर्णा पुरोहित ने मंगलवार को लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में अपना बयान दर्ज कराया।

तांडव वेब सीरीज में हिंदू देवी देवताओं के प्रति अपमानजनक चित्रण किए जाने के आरोप में जनवरी में हजरतगंज कोतवाली में अपर्णा पुरोहित के साथ-साथ सीरीज के निर्देशक अली अब्बास, निर्माता हिमांशु कृष्ण मेहरा और लेखक गौरव सोलंकी तथा अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

नौ कड़ियों की इस वेब सीरीज 'तांडव' में सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया और जीशान अय्यूब मुख्य भूमिका में हैं।

उत्तर प्रदेश में लखनऊ के अलावा ग्रेटर नोएडा, शाहजहांपुर में भी वेबसीरीज के खिलाफ प्राथमिकियां दर्ज कराई गईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos