लाइव न्यूज़ :

भाजपा सरकार दिल्ली को किसानों से दूर कर रही है : जयंत चौधरी

By भाषा | Updated: December 23, 2020 22:51 IST

Open in App

बागपत (उप्र), 23 दिसम्बर राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने बुधवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार दिल्ली को किसानों से दूर कर रही है, किसानों को इसके बारे में सोचना चाहिए।

भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 118वीं जयंती के अवसर पर जयंत चौधरी यहां के चौधरी चरण सिंह पुस्तकालय पहुंचे और उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने प्रांगण में आयोजित हवन में आहुति दी।

जयंत चौधरी ने कहा, ''बागपत की धरती में कुछ तो खास था जो उसने चौधरी चरण सिंह को अपना प्रतिनिधि बनाया। आपने हर मोड़ पर चौधरी चरण सिंह का सहयोग और मार्गदर्शन किया। आपकी वजह से वह सत्ता पक्ष में भी रहे मगर आज हमें अपने अस्तित्व को पहचानने की जरूरत है।''

नये कृषि कानूनों को पूंजीपतियों के हित में बताते हुए जयन्त ने कहा कि रालोद किसानों के साथ है, जहां भी किसान आंदोलन करेंगे वहीं रालोद उनका साथ देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं