लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में भाजपा की सरकार में सभी मोर्चो पर विकास हुआ है: शाह

By भाषा | Updated: October 30, 2021 17:14 IST

Open in App

देहरादून, 30 अक्टूबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन में उत्तराखंड ने सभी मोर्चों पर विकास किया है। उन्होंने राज्य की जनता से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पार्टी को हर घर में समृद्धि लाने के लिए एक और जनादेश देने का आग्रह किया।

शाह ने यहां बन्नू स्कूल मैदान में एक जनसभा में उत्तराखंड में अपनी पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि मोदी अपने कार्यकाल के दौरान 85,000 करोड़ रुपये की सड़क और रेल बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाएं लाए। उन्होंने विपक्षी कांग्रेस को चुनौती दी कि वह यह दिखाए कि उसने अपने समय के दौरान राज्य के लिए क्या किया है। उन्होंने कहा, ‘‘मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस 10 साल तक केंद्र में सत्ता में रही। इस दौरान उसने उत्तराखंड के लिए क्या किया? उसे राज्य के लोगों को यह बताना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि केदारनाथ के पुनर्निर्माण के लिए मोदी के विजन के अनुरूप मंदिर और उसके आसपास ऐसे विकास कार्य किए गए जो पहले कभी नहीं देखे गए।

प्रधानमंत्री पांच नवंबर को मंदिर के दर्शन के दौरान केदारनाथ में आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

अगले साल की शुरुआत में उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों में लोगों को अपनी पसंद के साथ कोई गलती न करने की सलाह देते हुए शाह ने उनसे हर घर में समृद्धि लाने के लिए मोदी-धामी टीम को एक और मौका देने को कहा।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने एक बार कहा था कि उत्तराखंड की रचना अटल (बिहारी वाजपेयी) जी द्वारा की गई थी और मोदी जी इसे बनाएंगे। मेरी बात सच हो गई है। पिछले साढ़े चार साल में उत्तराखंड ने सभी मोर्चों पर विकास किया है। इन चुनावों में अपनी पसंद के साथ कोई गलती न करें। भाजपा को आपकी सेवा करने का एक और मौका दें। मोदी-धामी टीम हर घर में समृद्धि लाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह