लाइव न्यूज़ :

उप्र में भाजपा सरकार ने भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने में संकोच नहीं किया :योगी आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: October 3, 2021 19:22 IST

Open in App

सिद्धार्थनगर/गोरखपुर (उप्र), तीन अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर होने का दावा करते हुए रविवार को कहा कि राज्य की भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार ने भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने में संकोच नहीं किया है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में 524.07 करोड़ रुपये की 300 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास करने के बाद उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह कहा।

मुख्‍यमंत्री ने राज्य की पूर्ववर्ती सरकारों प्रहार करते हुए कहा, ''पिछली सरकारें भू-माफियाओं को संरक्षण देती थी, लेकिन भाजपा के शासन के दौरान उत्‍तर प्रदेश में 64,000 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन भू-माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराई गई है।''

योगी ने कहा, '' पूर्ववर्ती सरकारें सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जा कराती थी, लेकिन हमने भू-माफियाओं की अवैध संपत्तियों पर बुल्‍डोजर चलाया और दोषियों को जेल भेजा।''

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा ने जो कहा, सो करके दिखा दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध की जन्म स्थली सिद्धार्थनगर में विभिन्न परियोंजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के अन्तर्गत जनपद सिद्धार्थनगर में काला नमक चावल को चयनित किया गया है।

उन्होंने कहा कि काला नमक चावल भगवान गौतम बुद्ध का दिया हुआ प्रसाद है और आज काला नमक चावल का दुनिया के कई देशों में निर्यात किया जा रहा है।

उन्‍होंने कहा कि सन् 1858 में आजादी की लड़ाई में डुमरियागंज के 80 वीर सपूतों ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिये थे।

मुख्यमंत्री ने अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में डुमरियागंज के वीर सपूतों की स्मृति में भव्य स्मारक स्थापित किये जाने की भी घोषणा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों