लाइव न्यूज़ :

भाजपा सरकार ने गुजरात की कानून-व्यवस्था मजबूत की : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

By भाषा | Updated: September 16, 2021 17:27 IST

Open in App

अहमदाबाद, 16 सितंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री रहने के दौरान से अब तक की भाजपा सरकारों को कानून-व्यवस्था मजबूत करने और राज्य पर लगे ‘कर्फ्यू राजधानी’ के तमगे से निजात दिलाने तथा एक सुरक्षित प्रदेश होने की पहचान कायम करने में मदद करने का श्रेय दिया है।

शाह, ग्रामीण अहमदाबाद में छह नवनिर्मित पुलिस थानों व एक पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय का उदघाटन करने के बाद वहां उपस्थित लोगों को डिजिटल माध्यम से संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर होने से गुजरात औद्योगिक विकास के संदर्भ में एक अग्रणी राज्य बन गया है।

शाह ने कहा, ‘‘ एक समय था जब गुजरात को कर्फ्यू राजधानी कहा जाता था। अब, जब आप 20 साल के किसी युवक से पूछते हैं कि क्या उसने कर्फ्यू लगा देखा है, तो वह निश्चित तौर पर ना में जवाब देगा। (नरेंद्र) मोदी, आनंदीबेन (पटेल), विजयभाई (रूपाणी) के नेतृत्व के तहत और अब भूपेंद्रभाई (पटेल) के शासन की बागडोर संभालने के साथ भाजपा सरकार ने कानून व्यवस्था को मजबूत किया है। राज्य में रथ यात्राओं के दौरान सांप्रदायिक दंगे लंबे समय से नहीं हुए हैं और लोग शांतिपूर्ण माहौल में रह रहे हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम कानून व्यवस्था की स्थिति के संदर्भ में बहुत अच्छा कर रहे हैं और इसके चलते गुजरात औद्योगिक विकास में अग्रणी हो गया है। ’’

शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर मोदी ने पुलिस थानों का कंप्यूटरीकरण करने, फोरेंसिक विज्ञान को मजबूत करने, फोरेंसिक विज्ञान लैबोरेटरी (एफएसएल) विश्वविद्यालय और रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय स्थापित करने, राज्य रिजर्व पुलिस में नयी कंपनियां जोड़ने और पुलिसकर्मियों की समय पर व वार्षिक भर्तियां करने की दिशा में काम किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos