लाइव न्यूज़ :

बीजेपी सरकार ने जानबूझकर पहलू खान के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था: अशोक गहलोत

By भाषा | Updated: November 1, 2019 05:24 IST

Open in App

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने भीड़ हिंसा में मारे गए पहलू खान के खिलाफ ‘‘जानबूझकर’’ मामला दर्ज करवाया था। उन्होंने पहलू खान से जुड़े मामले पर उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया। अदालत ने पहलू और उनके परिवार के खिलाफ दर्ज मामले को निरस्त कर दिया है।

गहलोत ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भीड़ हिंसा करने वालों के खिलाफ एक बार फिर बयान देना चाहिए। दरअसल, पहलू खान और भीड़ हिंसा की कुछ अन्य घटनाओं के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसा करने वालो को असामाजिक तत्व करार दिया था।

मुख्यमंत्री गहलोत ने, ''पहलू खान मामले आया यह फैसला पूरे देश के लिए एक नजीर है।'' उन्होंने कहा कि इस घटना में पहलू खान नाम के व्यक्ति की भीड़ ने पीटपीट कर शक के आधार पर हत्या कर दी थी और जब यह बड़ा मुद्दा बन गया तब तत्कालीन प्रदेश सरकार ने अपनी गलती छुपाने के लिए पीड़ित परिवार पर ही गलत तरीके से मुकदमे दर्ज कर दिए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा जानबूझकर असली मुजरिमों को बचाने के लिए किया गया था, जिसे अदालत ने शर्मनाक करार दिया है।’’ 

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया