लाइव न्यूज़ :

भाजपा सरकार ने 100 प्रतिशत वादे पूरे किये, कांग्रेस केवल 10 प्रतिशत ही क्रियान्वित कर पाई: सरमा

By भाषा | Updated: July 20, 2021 22:36 IST

Open in App

गुवाहाटी, 20 जुलाई असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व सरमा ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि राज्य की भाजपा सरकार ने 2016 से अब तक के बजट में किये गए लगभग सौ प्रतिशत वादे पूरे किये हैं जबकि कांग्रेस ने अपने तीन बार के कार्यकाल में केवल 10 प्रतिशत प्रस्तावों को ही क्रियान्वित किया था।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने राज्य में सत्ता में आने के बाद से विधानसभा में बजट पर कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) पेश की है और इस तथ्य से यह साबित होता है कि जिस योजना की घोषणा की गई उसका क्रियान्वयन भी किया गया।

असम में भाजपा की पहली सरकार में सरमा वित्त मंत्री थे। इस साल के बजट पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा, “भाजपा के 2016 में सत्ता में आने के बाद से अगर बजट की घोषणाओं और उनके क्रियान्वयन की समीक्षा की जाए तो हमें पता चलेगा कि लगभग सारे वादे निभाए गए। कुछ कारणों से एक या दो पूरे नहीं किये जा सके हैं।”

राज्य की पहली महिला वित्त मंत्री अजंता नियोग ने 2021-22 वित्तीय वर्ष के लिए 16 जुलाई को, 566 करोड़ रुपये के घाटे वाला बजट पेश किया जिसमें किसी नए कर का प्रावधान नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा, “अगर कोई कांग्रेस द्वारा 2001 से 2015 तक पेश किये गए बजट पर शोध करे तो पाएगा कि 90 प्रतिशत घोषणाओं का क्रियान्वयन नहीं किया गया। भाजपा के सत्ता में आने के बाद से सदन की गरिमा बढ़ी है क्योंकि हम जो कहते हैं वह करते हैं।”

असम में 2001 से तीन बार कांग्रेस सत्ता में रही थी और भाजपा ने 2016 में चुनाव जीतकर सरकार बनाई थी। इस साल के चुनाव में भी भाजपा की विजय हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो