भाजपा सरकार पिछड़ों की गणना नहीं कराना चाहती : अखिलेश

By भाषा | Updated: September 29, 2021 21:38 IST2021-09-29T21:38:33+5:302021-09-29T21:38:33+5:30

BJP government does not want to have backward enumeration: Akhilesh | भाजपा सरकार पिछड़ों की गणना नहीं कराना चाहती : अखिलेश

भाजपा सरकार पिछड़ों की गणना नहीं कराना चाहती : अखिलेश

लखनऊ, 29 सितंबर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पिछड़ों की गणना नहीं कराना चाहती है, क्योंकि वह जानती है कि इससे पिछड़े अपना हक और सम्मान मांगेंगे।

उन्होंने कहा कि सपा सहित तमाम दल चाहते हैं कि पिछड़ों की गिनती हो जाए, लेकिन भाजपा जातीय गणना नहीं कराना चाहती है। प्रदेश में सरकार बनने पर सपा उत्तर प्रदेश स्तर पर जातीय जनगणना कराएगी और पिछड़ों को उनका हक और सम्मान दिलाया जाएगा।

यादव ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा,‘‘ भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश में अपराध बढ़ा है, मुख्यमंत्री अपराध के मामले में झूठ बोलते हैं। उन्हें एनसीआरबी के आंकड़ों की जानकारी नहीं है। वे एनसीआरबी का रिकॉर्ड नहीं देखते हैं। महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार और अन्याय उत्तर प्रदेश में हो रहा है। मुख्यमंत्री हर सप्ताह अपने गृह क्षेत्र गोरखपुर जाते हैं। वहां अपराध लगातार बढ़ रहा है। एक व्यापारी की पुलिस पिटाई से मौत हो गई, इसकी जिम्मेदार यह सरकार है।’’

सपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को तबाह कर दिया है। महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, लोगों के पास नौकरी और रोजगार नहीं है। पूरे प्रदेश का गरीब, किसान नौजवान, भाजपा सरकार के खिलाफ है। भाजपा मंत्रियों, सांसदों, विधायकों को अपमानित होना पड़ रहा है। भाजपा सरकार सरकारी संस्थानों को बेचने के साथ ही पिछड़ों और दलितों का आरक्षण भी बेंच रही है। अगर सब कुछ निजी हाथों में चला जाएगा तो आरक्षण कौन देगा?’’

यादव ने कहा,‘‘ भाजपा सरकार ने अपने संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा नहीं किया। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। किसानों की आय पहले से कम हो गई है, लैपटॉप नहीं बांटा। बिजली महंगी कर दी। डीजल, पेट्रोल खाद, बीज, महंगा हो गया। भाजपा झूठा प्रचार कर रही है। उसने कोई काम नहीं किया है। यही प्रचार ही उनका विकास है।’’

सपा नेता ने दावा किया कि किसान और गरीब इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया कर देंगे, जनता भाजपा सरकार से बहुत नाराज है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP government does not want to have backward enumeration: Akhilesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे