लाइव न्यूज़ :

केंद्र की भाजपा सरकार विपक्षी सरकारों को अस्थिर करने के लिये केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है : गहलोत

By भाषा | Updated: January 23, 2021 18:51 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 23 जनवरी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह विभिन्न राज्यों में विपक्षी सरकारों को अस्थिर करने के लिये केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है।

केरल में आगामी विधानसभा चुनावों के लिये ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के मुख्य पर्यवेक्षक नियुक्त किये गए गहलोत ने यहां कहा कि लोगों के कड़े विरोध की वजह से राजस्थान इससे उबर पाया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा लोकतंत्र को “बर्बाद” कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवा दल “कांग्रेस मुक्त भारत” का लक्ष्य बना रहा है जिसका विरोध किया जाना चाहिए।

दो अन्य एआईसीसी पर्यवेक्षकों- गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुईजिन्हो फलेरियो और कर्नाटक के पूर्व उप मुख्यमंत्री जी परमेश्वर- के साथ यहां पहुंचे गहलोत ने शनिवार सुबह यहां विधायकों व सांसदों से मुलाकात की।

एआईसीसी नेता के सी वेणुगोपाल ने कहा कि उम्मीदवारों के चयन का एकमात्र पैमाना उनकी योग्यता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया