लाइव न्यूज़ :

CAA पर BJP को मिल सकता है शिवसेना का साथ, मुखपत्र सामना में लिखा पाकिस्तान व बंग्लादेश से आए अवैध मुसलमानों को बाहर कर देना चाहिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 25, 2020 08:22 IST

इससे पहले भी सामना के जरिए शिवसेना अपनी राय बेहिचक रखते रही है। महाराष्ट्र में नई सरकार का गठन होने के बाद शिवसेना ने 'सामना'  के संपादकीय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की थीं। अखबार में लिखा गया था कि उद्धव ठाकरे और मोदी भाई-भाई हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे'सामना' ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए लिखा था, 'महाराष्ट्र की राजनीति में भाजपा-शिवसेना में अन-बन है, लेकिन नरेंद्र मोदी और उद्धव ठाकरे का रिश्ता भाई-भाई का है।शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में लिखा है कि देश में पाकिस्तान व बंग्लादेश से आए अवैध मुसलमानों को देश से बाहर कर देना चाहिए। 

महाराष्ट्र में कांग्रेस व एनसीपी के साथ सरकार बनाने के बाद भी शिवसेना के तेवर में कोई कमी नहीं आ रही है। गठबंधन दलों से वैचारिक मतभेद के बावजूद शिवसेना अलग-अलग मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रख रही है। चाहे वह सावरकर का मामला हो या फिर सीएए का मामला हो। एक बार फिर शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में लिखा है कि देश में पाकिस्तान व बंग्लादेश से आए अवैध मुसलमानों को देश से बाहर कर देना चाहिए। 

बता दें कि इससे पहले भी सामना के जरिए शिवसेना अपनी राय बेहिचक रखते रही है। महाराष्ट्र में नई सरकार का गठन होने के बाद शिवसेना ने 'सामना'  के संपादकीय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की थीं। अखबार में लिखा गया था कि उद्धव ठाकरे और मोदी भाई-भाई हैं।

'सामना' ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए लिखा था, 'महाराष्ट्र की राजनीति में भाजपा-शिवसेना में अन-बन है, लेकिन नरेंद्र मोदी और उद्धव ठाकरे का रिश्ता भाई-भाई का है। इसलिए महाराष्ट्र के छोटे भाई को प्रधानमंत्री के रूप में साथ देने की जिम्मेदारी मोदी की है। प्रधानमंत्री पूरे देश के होते हैं, सिर्फ एक पार्टी के नहीं होते।'

बता दें कि उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए न्योता भी भेजा था। उद्धव ठाकरे ने खुद पीएम मोदी को फोन किया था। हालांकि, पीएम मोदी ने आने में असमर्थता जताते हुए फोन पर ही उद्धव ठाकरे को शुभकामनाएं दीं थीं।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेनरेंद्र मोदीमहाराष्ट्रशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों